स्वयंपाठी छात्राओं के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं से पूर्व प्रायोगिक कक्षाओं का आयोजन 11 से..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

प्रायोगिक कक्षाओं के संबंध में प्रायोगिक कक्षाओं की नोडल प्रभारी प्रोफेसर मोनिका क्षेत्रपाल ने बताया कि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की परीक्षा हेतु जिन स्वयंपाठी छात्राओं ने महारानी कॉलेज से फॉर्म अग्रेषित किया है के लिए महाविद्यालय में दिनांक 11 सितंबर 2025 से प्रायोगिक कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। जिन स्वयंपाठी छात्राओं ने प्रायोगिक विषय ले रखा है, वे छात्राएं संबंधित विभाग में संपर्क कर प्रायोगिक कक्षाओं में शामिल हो सकती हैं। प्रायोगिक कक्षाओं का टाइम टेबल महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है।
इन कक्षाओं में उपस्थिति के दौरान संबंधित विभाग में प्रायोगिक परीक्षा की बैच लिस्ट संबंधित विभाग द्वारा चस्पा की जाएगी।
इन बैचलिस्ट में अपना नाम देखकर छात्राएं अपनी प्रायोगिक परीक्षा दे सकेंगी। प्रायोगिक कक्षा में भाग लेने हेतु स्वयंपाठी छात्रा को महाविद्यालय विकास समिति में रुपये दो सौ शुल्क जमा करवाना होगा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!