सबद साख में कवि – कथाकार संजय पुरोहित का होगा रचना पाठ

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


सबद साख में कवि – कथाकार संजय पुरोहित का होगा रचना पाठ
** रचनाओं पर समीक्षात्मक टिप्पणी होगी, विधाओं पर बात होगी
बीकानेर।
डॉ स्व भगवान दास किराड़ू ‘ नवीन ‘ समिति की ओर से इस माह से नया साहित्यिक कार्यक्रम ‘ सबद साख ‘ आरंभ किया जा रहा है। यह कार्यक्रम एक रचनाकार के रचनाकर्म पर केंद्रित होगा।
समिति के सचिव नगेन्द्र नारायण किराड़ू ने बताया कि इस कार्यक्रम में स्तानीय, प्रदेश व देश के प्रतिष्ठित रचनाकारों के रचनाकर्म की प्रस्तुति होगी। ये आयोजन राजस्थानी, हिंदी के रचनाकारों पर केंद्रित रहेगा। किराड़ू ने बताया कि 26 अक्टूबर को सबद साख का पहला आयोजन कवि – कथाकार, अनुवादक व राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल के सदस्य संजय पुरोहित पर केंद्रित होगा। यह आयोजन 26 अक्टूबर को शाम 5.15 बजे सुदर्शना कुमारी कला दीर्घा में आयोजित होगा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!