Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का पोस्टर विमोचन..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। परम पुज्य भागवत शिरोमणि स्व.गंगादास जी व्यास के जन्म शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में रत्तानि व्यासों की बगेची में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन का आज पोस्टर विमोचन किया गया। जिसमें इंटक नेता रमेश व्यास, होलसेल भंडार के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र व्यास, डॉ हरी बिहाणी, एडवोकेट त्रिलोक नारायण पुरोहित, सरजू नारायण पुरोहित,गायत्री पीठ के यज्ञप्रसाद, गायत्री प्रसाद शर्मा, विवेक व्यास, भगवती प्रसाद व्यास, पंडित आशाराम व्यास,अशोक व्यास, पंडित भीया महाराज, ललित व्यास, आनन्द जी व्यास, अविनाश व्यास, केशव ऋषि वैभव ऋषि, कर्मचारी नेता गोपाल जी व्यास, एस्ट्रो भा, महेश जोगावत, कौशलेश गोस्वामी, नरेश खत्री आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर आयोजन कर्ता गोपाल दास व्यास ने बताया कथा का वाचन परम् पूज्य ज्योतिर्विद भगवान दास जी व्यास के श्रीमुख से किया जाएगा। आयोजन समिति के श्री कुंजबिहारी व्यास ने बताया यह कथा 27 जून से 4 जुलाई तक दोपहर 12 बजे से 6 बजे तक चलेगी जिसमे भगवान की सभी सचेतन झांकियों का भी दर्शन कराया जाएगा। आयोजन समिति के ऋषि कुमार व्यास ने आये हुए सभी आगन्तुको का आभार व्यक्त किया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!