प्री डीएलएड 2025: तृतीय आवंटन सूची जारी, 22 तक करनी होगी रिपोर्टिंग..

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


कोटा | वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्री डीएलएड परीक्षा की तृतीय आवंटन सूची जारी कर दी गई है| कॉर्डिनेटर डॉ रवि गुप्ता ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को कॉलेज अलॉट हुआ है उन्हें अनिवार्य रूप से 13,555 रुपए ऑनलाइन फीस जमा कराकर मूल दस्तावेजों के साथ स्वयं उपस्थित होकर रिपोर्ट करना होगा| ऑनलाइन प्रभारी प्रोफेसर राकेश शर्मा ने बताया कि फीस जमा करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त है तथा संबंधित कॉलेज में रिपोर्टिंग की 22 अगस्त हैं|अंतिम तिथि तक रिपोर्टिंग नहीं करने पर अभ्यर्थी का प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा तथा पुनः मौका नहीं मिलेगा | सह समन्वयक डॉ संदीप हुड्डा ने बताया कि तीसरी लिस्ट में 1580 अभ्यर्थियों को महाविद्यालय अलॉट हुए हैं|अब तक उपलब्ध कुल 25870 सीटों में से 99.98 प्रतिशत पर प्रवेश दिए जा चुके हैं| गौरतलब है कि लगभग साढ़े पांच लाख अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में अपना भाग्य आजमाया था|

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!