विशाल हिंदू सम्मेलन की तैयारियां पूर्ण, होंगे कई कार्यक्रम…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।संघ के शताब्दी वर्ष में होने वाले विभिन्न गतिविधियों में विशाल हिंदू सम्मेलन के आयोजन के तहत बीकानेर महानगर की 14 बस्तियों में विभिन्न गतिविधियों की तैयारियां जोरशोर से चल रही है । शकुंतला बस्ती में होने वाले सम्मेलन की पूर्व संध्या पर महानगर संघ चालक श्री कन्हैया लाल पांडे ने झंडी दिखाकर वाहन रैली को रवाना किया ।

रैली में सभी हिन्दू भाइयों, युवाओं ने बढ़ चढ़ हिस्सा लिया और कार्यक्रम के लिए सभी को आने का निमंत्रण दिया ।

कार्यक्रम संतों के सानिध्य में आयोजित होंगे जिसमे क्षमा राम जी महाराज,रामेश्वरा नंद जी महाराज,सरजू दास जी महाराज,विशाल नाथ जी ,भावनाथ जी , योगी ओम नाथ जी महाराज की उपस्थिति रहेगी ।
श्री विष्णु शर्मा ने बताया की कल श्रीराम मंदिर रानी बाजार से कलश यात्रा दो बजे प्रारंभ होकर रिद्धि सिद्धि भवन जाएगी
जहां पर 3 बजे मुख्य कार्यक्रम हिन्दू महा सम्मेलन होगा, जिसमे संतो व गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी और बीकानेर विभाग संघ चालक माननीय श्री टेकचंद जी बरडिया का उद्बोधन होगा । श्री कमल शर्मा ने बताया की सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे ।

Categories:
error: Content is protected !!