जन सुनवाई में समस्याओं का हुआ समाधान..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। शहर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को बीकेईएसएल की ओर से जन सुनवाई हुई। इसमें आईं 13 समस्याओं में से 06 का मौके पर समाधान कर दिया गया। अन्य 07 समस्याओं का जल्दी ही निराकरण कर दिया जाएगा।

बीकेईएसएल के सीओओ हरीश चंद्र सिंह ने बताया कि पब्लिक पार्क स्थित बीकेईएसएल ग्राहक सेवा केंद्र में हुई जन सुनवाई के दौरान 04 तकनीकी और 09 कॉमर्शियल सम्बंधी शिकायतें आईं।
पोल और तार शिफ्टिंग, नया कनेक्शन, मीटर जांच ज़्यादा बिल और सोलर क्रेडिट सम्बन्धी समस्याएं दर्ज हुईं। अन्य 07 शिकायतों शीघ्र समाधान कर दिया जाएगा।

Categories:
error: Content is protected !!