
कोटा। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पी. टी. ई. टी.- 2026 परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है । समन्वयक प्रो.क्षमता चौधरी ने बताया कि पी. टी. ई. टी.-2026 में 2 वर्षीय बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे है | विगत 2 वर्षो से वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा राज्य सरकार के मार्गदर्शन में पी. टी. ई. टी. परीक्षा का सफल आयोजन करवाया जा रहा है | तय समय में परीक्षा करवाना एवं परीक्षा उपरांत समय से परीक्षा परिणाम जारी करवाना विश्वविद्यालय की उपलब्धि रही है | जिससे बी.एड. पाठ्यक्रम में कक्षायें समय से प्रारंभ हुई है |
14 जून है परीक्षा की संभावित तिथि
सह समन्वयक डॉ. रवि गुप्ता ने बताया कि प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट की संभावित तिथि 14 जून है |आवेदन से पूर्व अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट https://ptetvmoukota2026.in पर दिए गए दिशा निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लेवें | वर्तमान में स्नातक अध्ययनरत अभ्यार्थी भी पी. टी. ई. टी. में आवेदन के पात्र हैं | ऐसे अभ्यर्थियों को काउंसलिंग से पूर्व वांछित योग्यता अर्जित करना आनिवार्य होगा |आरक्षण का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी को राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी है | राजस्थान राज्य के बाहर के अभ्यर्थी भी जनरल कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं|
स्कूली शिक्षक बनने के लिए जरूरी है बी. एड.
परीक्षा आयोजन समिति सदस्य डॉ. संदीप हुड्डा ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार के विद्यालयों में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बी. एड. अनिवार्य योग्यता हैं | 2 वर्षीय बी. एड. करने के उपरांत CTET/REET जैसी पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर सकेंड ग्रेड या टीजीटी अध्यापक बनने की योग्यता अर्जित होती हैं| इसके अतिरिक्त थर्ड ग्रेड, वर्ग द्वितीय के लिए भी बी.एड जरूरी हैं | स्नातकोत्तर क्वालिफिकेशन रखने वाले अभ्यर्थी बी.एड कर सरकारी विद्यालयों में फर्स्ट ग्रेड शिक्षक या पीजीटी बनने के पात्र हो जाते हैं |













Add Comment