राजस्थान प्री-वेटरनरी टेस्ट-2025,रविवार को राज्य के 4 जिलों के 32 केन्द्रों पर होगी आयोजित…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 01 अगस्त। वेटरनरी विश्वविद्यालय में स्नातक (बी.वी.एससी. एण्ड ए.एच.) पाठ्यक्रम वर्ष 2025-26 में प्रवेश के लिए 03 अगस्त (रविवार) को होने वाले प्री-वेटरनरी टेस्ट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर निगरानी के लिए विश्वविद्यालय द्वारा पर्यवेक्षक और सहायक पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा के आकस्मिक निरीक्षण के लिए उड़न दस्तों का गठन किया गया है। आर.पी.वी.टी. समन्वयक प्रो. उर्मिला पानू ने बताया कि बीकानेर (04), जयपुर (19), उदयपुर (04) और जोधपुर (05) के कुल 32 परीक्षा केन्द्रों पर लगभग 13101 अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी किये गए हैं। परीक्षार्थियों को प्रातः 9ः30 बजे तक ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जायेगा। प्रातः 9ः30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ मूल फोटो आई.डी. प्रूफ साथ लाना आवश्यक होगा। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों की वीडियोग्राफी एवं बायोमेट्रिक सत्यापन भी करवाई जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को ड्रेस कोड पालना की अनिवार्यता रहेगी। परीक्षा केन्द्र में मोबाइल फोन या अन्य सामग्री एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का लाना सर्वथा वर्जित रहेगा। परीक्षा केन्द्रों पर इसकी सख्ती से जांच पड़ताल के लिए मेटल डिटेक्टर से अभ्यार्थियों की जांच की जायेगी। समस्त परीक्षा केन्द्रों पर पैनी नजर रखने के लिए उड़न दस्तों और पुलिस जाब्तों का बंदोबस्त किया गया है। बीकानेर, जयपुर, उदयपुर एवं जोधपुर में परीक्षा सम्बधित विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु पृथक से नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गए है।

Categories:
error: Content is protected !!