,बीकानेर ।राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील बीकानेर जिलाध्यक्ष आनंद पारीक एवं प्रदेश महामंत्री यतीश वर्मा ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा ,बीकानेर को पत्र में माध्यम से विद्यालयों का समय जो 1 अक्टूबर से परिवर्तित होना है उसे 11 अक्टूबर तक नहीं बदलने को लिखा है क्योंकि राज्य में बरसात के बाद में अभी उमस और गर्मी का माहौल बना हुआ है ऐसी स्थिति में 11 अक्टूबर तक समय सुबह का ही रखने का निवेदन किया है ताकि बच्चों और सभी के लिए यह उपयोगी सिद्ध हो सके। संगठन द्वारा निदेशक महोदय को निवेदन किया है की विधालय समय अवधि 11 अक्टूबर तक यथावत रखने की मांग की।
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील ने माध्यमिक शिक्षा,बीकानेर को विद्यालयों का समय 11 अक्टूबर तक नहीं बदलने की रखी मांग..










Add Comment