सेवानिवृत बैंकर्स का किया सम्मान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाईज एसोसियेशन बीकानेर का होली मिलन समारोह सह सम्मान समारोह जेएनवी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर प्रन्यास के सभागार में आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख राजिन्दर मोहन शर्मा मुख्य अतिथि, अरविन्द भारद्वाज विशिष्ट अतिथि थे व अध्यक्षता भूदेव शर्मा ने की । कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन के बाद श्रीमती वंदना सारवाल ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी । सचिव आर के शर्मा ने बताया कि नलिन सारवाल के संयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जिनमें जितेन्द्र माथुर, जे आर सेठी, आर के ग्रोवर, भूदेव शर्मा, श्रीमती सरोज बोड़ा, भूदेव शर्मा, कवियित्री मनीषा आर्य सोनी, हुलास चंद व्यास, वाई के शर्मा योगी, अनुतोष रावल, के के पारीक, किशन लाल बारासा व इशिता शर्मा सहित अन्य ने प्रस्तुतियां दी । बाल प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया । मुख्य अतिथि सहित संगठन के 2014 में सेवानिवृत सदस्यों का माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह प्रदान सम्मानित किया जिनमें आनंद कुमार सैनी, भगवान दास पुरोहित, दाउलाल अग्रवाल, बाबूलाल शर्मा, बुलाकी राम जयपाल, चन्द्र शेखर आचार्य, दर्शनलाल भटेजा, जगदीश राय सेठी, जेठाराम चौधरी, कौशल कुमार कालरा, किशन सिंह चौहान, मोहम्मद इकबाल, राजेन्द्र कुमार वर्मा, रामेश्वर लाल छींपा, रामदेव हर्ष व शैलेन्द्र कुमार सक्सेना के नाम शामिल है । सचिव आर के शर्मा ने स्वागत संबोधन दिया । मंचस्थ के आर उपाध्याय, गौरीशंकर खत्री, वाई के शर्मा योगी ने आर्शीवचन दिये आभार भूदेव शर्मा ने ज्ञापित किया । संचालन आर के शर्मा व सैयद मुश्ताक अली ने किया । ठसाठस भरे सभागार में एमएमएल पुरोहित, मांगी लाल सेवग, सुरेश शर्मा, रवि राजवंशी, एस एल टेलर, के एन जोशी, माणक चंद सुथार, बी एस गिल, एम पी सिंह, सुनील दत्त नागल सहित 100 से अधिक सदस्य व परिजन उपस्थित रहे ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!