बीकानेर में भारतीय स्टेट बैंक के समाधान पखवाड़े में सेवानिवृत्त बैंकर्स ने बताई समस्याएं..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। भारतीय स्टेट बैंक के समाधान पखवाड़े के अंतर्गत आज पब्लिक पार्क स्थित सभागार में प्रबंधन व सेवानिवृत्त बैंकर्स की बैठक आहूत की गई । सचिव आर के शर्मा ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता उपमहाप्रबंधक अरविंद कुमार की । इस अवसर पर एचआरएमएस में विसंगति दूर करने के लिए, बकाया भुगतान करवाने के लिए, मेडिकल सुविधा बढ़ाने के लिए ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एंपलाइज एसोसिएशन की ओर से मांग की गई व व्यक्तिगत प्रकरणों का प्रतिवेदन दिया गया । इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक सुजीत कुमार सुमन, अभिषेक माथुर, मुख्य प्रबंधक प्रदीप वर्मा, सुनील गुप्ता, नरेन्द्र पालीवाल सहित संगठन के वाई के शर्मा-योगी, आर श्रीमाली, सैयद मुश्ताक अली, एलएन मेहता, जेपी वर्मा-गुल्लू, के एन आर्य, एन के गौड़, अली अकबर, बुलाकी राम राठौर, हरि विष्णु गहलोत, आनंद शुक्ला पी सी अग्रवाल व सुरेश शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे ।

Categories:
error: Content is protected !!