वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम कार्यक्रम क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 23 जून। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम कार्यक्रम की क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ सीमा की सुरक्षा के लिए सड़क, विद्युत सहित अन्य कनेक्टिविटी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई योजनांतर्गत सीमावर्ती क्षेत्रों में
सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। इसके लिए बॉर्डर एरिया की सड़कों का ब्लॉक वाइज सर्वे करते हुए सड़क सुविधा से वंचित गांवों को चिन्हित करने को कहा।
उन्होंने डिजिटल भारत निधि योजना के तहत समस्त गांवों में 4जी टेलीकॉम कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए बीएसएनएल अधिकारियों को हर घर का सर्वे कर, कंप्लायंस रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विद्युत विभाग तथा सूचना एवं प्रसारण विभाग को गांवों में विद्युत सप्लाई और टेलीविजन कनेक्टिविटी से संबंधित सूचना संग्रहित करने को कहा। सीमावर्ती क्षेत्रों में आमजन को विद्युत एवं टेलीविजन कनेक्शन दिया जा सके। उन्होंने बताया कि इन योजना के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को बेहतर जीवनशैली प्राप्त होगी।
बैठक में पीडब्ल्यूडी, बीएसएनल, विद्युत विभाग एवं जिला परिषद के अधिकारी के उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!