रोटरी क्लब बीकानेर आद्या को 13 श्रेणियों में सम्मान, ग्वालियर में दिखाई सेवा मैत्री और नेतृत्व की मिसाल…

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

ग्वालियर में निवर्तमान प्रान्तपाल राहुल श्रीवास्तव जी ने आयोजित रोटरी 3053 के वार्षिक आभार समारोह में रोटरी क्लब बीकानेर आद्या ने उत्कृष्ट सेवाभावी कार्यों में कुल 13 पुरस्कार हासिल कर आध्या बीकानेर का नाम रोशन किया। इस द्वारा क्लब की सक्रिय पदाधिकारी सदस्यों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया।
रोटरी क्लब बीकानेर आद्या की ओर से निशिता सुराना को असिस्टेंट गवर्नर के रूप में उत्कृष्ट कार्यों के लिए वाइब्रेंट AG अवॉर्ड प्रदान किया गया ।क्लब की निवर्तमान अध्यक्ष प्रियंका बैद और निवर्तमान सचिव तनु मेहता को क्रमशः President Excellent Award और Secretary Excellent Award से सम्मानित किया गया।

समर्पित रोटेरियन के रूप में शीला सांखला को Dedicated Rotarian Award दिया गया। वहीं क्लब की एक और वरिष्ठ सदस्य सीमा गट्टानी को District Team Award प्रदान किया गया।
पुरस्कारों में क्लब को कुल 13 मोमेंटो, अवॉर्ड प्राप्त हुए। यह सभी सम्मान क्लब की सेवा, नेतृत्व और नव जाग्रति की दिशा में किए गए कार्यों का प्रमाण हैं।
रोटरी क्लब बीकानेर आद्या द्वारा अर्जित यह उपलब्धियां महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!