मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क के विकास में रोटरी रॉयल्स होगा सहभागी, 200 पौधरोपण से हुई शुरुआत…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 3अगस्त। रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स द्वारा मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क में पर्यावरणीय चेतना और स्थायी पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई।
क्लब अध्यक्ष रोटे सुनील चमड़ियां ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत क्लब द्वारा वन विभाग के साथ हुए विशिष्ट समझौते के तहत पाँच बीघा भूमि के विकास की जिम्मेदारी ली गई है, जो सतत रूप से संचालित की जाएगी। इस पहल की शुरुआत 200 विभिन्न प्रकार के पौधे रोपकर की गई, जिनकी सुरक्षा और नियमित जल आपूर्ति हेतु ड्रिप सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

रोटे आनंद आचार्य ने बताया पर्यटन की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए क्लब द्वारा आगामी 17 अगस्त को इस क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य फाउंडेशन कार्य किया जाएगा। इसमें एक आकर्षक सेल्फी पॉइंट, विभिन्न कृषक आकृतियाँ, बैठने की समुचित व्यवस्था, शीतल जल उपलब्धता और अन्य सुविधाओं का समावेश रहेगा, जिससे यह स्थान बीकानेर वासियों के साथ-साथ देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए भी रुचिकर गंतव्य बन सके।

रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स के सचिव रोटे विपिन्न लढा ने बताया कि जिला प्रशासन और वन विभाग के सहयोग से इस पार्क को बीकानेर में एक जीवंत चिड़ियाघर के रूप में कार्य किया जा रहा है, जहाँ विभिन्न जीव-जंतु खुले वातावरण में देखे जा सकेंगे। यह चिड़ियाघर न केवल शिक्षा और मनोरंजन का केंद्र बनेगा, बल्कि बीकानेर की पर्यटन छवि को भी मजबूत करेगा।

पौधारोपण कार्यक्रम में रोटरी रॉयल्स के अध्यक्ष रोटे सुनील चमड़ियां, क्लब सचिव रोटे श्री विपिन लड्ढा, रोटे श्री डॉ. मनोज कुड़ी, निवर्तमान अध्यक्ष रोटे श्री गोपाल अग्रवाल, रोटे डॉ. श्री मनोज संवाल , रोटे डॉ बजरंग टॉक तथा रोटे श्री राजीव अग्रवाल, रोटे श्री दीपक चमड़ियां सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही, पार्क के लैंडस्केप विकास की योजना प्रस्तुत करने हेतु आर्किटेक्ट दीक्षा लड्ढा ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और सभी सदस्यों के साथ पार्क विकसित करने की लंद्स्काप डिजाईन योजना साझा की।

रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स की यह पहल न केवल हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है, बल्कि बीकानेर के पारिस्थितिक, शैक्षणिक एवं पर्यटन विकास में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाएगी। यह निरंतर चलने वाला अभियान क्लब की समाजसेवा प्रतिबद्धता को दर्शाता है और यह आशा की जा रही है कि आने वाले वर्षों में यह पार्क बीकानेर की एक नई पहचान बनेगा।

Categories:
error: Content is protected !!