नई दिल्ली। 3 सितंबर 2025; साहित्य अकादेमी द्वारा आज साहित्य मंच का आयोजन किया गया जिसमें चार लेखकों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। तीन रचनाकारों श्रीविलास सिंह, मृदुला प्रधान, आशमा कौल ने जहाँ अपनी कविताएँ सुनाईं, वहीं नरेंद्र नागदेव ने अपनी कहानी का पाठ किया। श्रीविलास सिंह की कविताओं के शीर्षक थे – बख़्तियार खिलजी की बीवियाँ, विज्ञापन, घर, ईश्वर से, बदले हुए नाम का शहर एवं देह। इसके बाद उन्होंने एक ग़ज़ल भी प्रस्तुत की। उनकी कविताओं में वर्तमान समय की विडंबनाओं के बीच जहाँ एक ओर ईश्वर से बदलने की अपील थी तो घर को याद करती वह स्मृतियाँ भी थी जो कहीं भी रहते हुए अपने मन में घर को बसाए रखती हैं। मृदुला प्रधान और आशमा कौल की कविताओं में भी ऐसी स्मृतियाँ थी जो उनके बचपन और नए बनते शहरों में अपने को तलाशने की ख्वाहिश लिए हुईं थी। वरिष्ठ कथाकार नरेंद्र नागदेव ने अपनी कहानी लिस्ट प्रस्तुत की, जिसमें एक व्यक्ति एक ऐसी लिस्ट में वर्षों से अपना नाम तलाश रहा है जो उसे एक नए और सुंदर जीवन जीने की दिलासा दे सके। इस कहानी की बहुत सुंदर और भावपूर्ण प्रस्तुति ने सभी उपस्थित पाठकों को रोमांचित किया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ कवि एवं कथाकार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अकादेमी के उपसचिव देवेंद्र कुमार देवेश ने किया।
Latest Posts
- IAS Aparna Gupta Leads Rajasthan’s Water Heritage Revival, Turning Traditional Stepwells and Ponds into a Community-Led Conservation Movement

- India’s Nuclear Policy: Between Security, Status and Strategic Autonomy

- Women of the Future Awards 2026 to Honour Inspiring Women in Bikaner on September 20

- गांधी जयंती पर पत्रकारों, मीडिया एवं डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान, बीकानेर पुलिस के सर्किल ऑफिसर भी होंगे सम्मानित

- Rajasthan Chief Secretary V. Srinivas Visits Sapta Shakti Command Headquarters in Jaipur, Holds Talks with Lt Gen Padam Shekhawat on Civil-Military Coordination

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


