GENERAL NEWS

अंतरराष्ट्रीय साहित्य अर्पण मंच द्वारा सारिका बिस्सा को ‘हिंदी गौरव सम्मान’

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय साहित्य अर्पण मंच (दुबई) द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले रचनाकारों, लेखकों, शिक्षकों, प्रकाशकों, गीतकारों एवं उद्घोषकों को ‘हिंदी गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया जाता है। यह सम्मान उन साहित्य प्रेमियों को प्रदान किया जाता है, जो विभिन्न माध्यमों से हिंदी भाषा और साहित्य की सेवा कर रहे हैं।

इसी क्रम में इस वर्ष भी मंच की सीईओ नेहा शर्मा द्वारा हिंदी की विभिन्न विधाओं में उल्लेखनीय कार्य करने वाले साहित्यकारों को यह सम्मान प्रदान किया गया। इस सम्मान से बीकानेर की बेटी सारिका बिस्सा, जो वर्तमान में जयपुर निवासी हैं, को भी अलंकृत किया गया है।

सारिका बिस्सा को यह सम्मान मिलने से साहित्यिक क्षेत्र में बीकानेर का गौरव बढ़ा है। हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति उनके समर्पण तथा सक्रिय योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

साहित्य प्रेमियों ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए सारिका बिस्सा को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बताया गया कि इस प्रकार के सम्मान हिंदी भाषा के प्रति समर्पित रचनाकारों को प्रोत्साहन देते हैं तथा हिंदी के वैश्विक प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!