प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना व कर्मचारी नामांकन अभियान, 2025 हेतु सेमिनार….

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना व कर्मचारी नामांकन अभियान, 2025 के तहत अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित करने हेतु कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के श्री अजीत कुमार, अपर केन्द्रीय भविष्य निधि आयुक्त (राजस्थान प्रमुख) द्वारा दिनांक 10.01.2026 को बसंत विहार होटल, समता नगर, बीकानेर में सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत श्री अजीत कुमार ने दोनों योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए संबंधित संस्थानों को पंजीकरण की प्रक्रिया समय पर पूर्ण करने के संबंध में अवगत करवाया । उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के द्वारा नवीन रोजगार से नए कार्मिक को टिकाऊ नौकरी एवं कौशल विकास के साथ साथ आर्थिक मानदेय भी प्राप्त होगा। रोजगार देने वाले नियोक्ताओं को विनिर्माण क्षेत्र में चार वर्ष तक प्रोत्साहन राशि देय होगी।
सेमिनार के दौरान आयुक्त महोदय द्वारा सामाजिक सुरक्षा संहिता के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई, जो मौजूदा नौ सामाजिक सुरक्षा कानूनों को एक एकीकृत व सुव्यवस्थित ढाॅंचे में समेकित कर, संगठित, असंगठित, अस्थायी और प्लेटफाॅर्म श्रमिक, सभी को समान कवरेज प्रदान करता है। भविष्य निधि प्रणाली के तहत अब अधिक कार्यस्थल और अधिक कर्मचारी शामिल होंगे, जिससे बड़ी संख्या मे कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा लाभ मिल सकंेगे। सेमिनार में भविष्य निधि कार्यालय, बीकानेर के सहायक आयुक्त श्री अनिल कुमार तिवारी, प्रवर्तन अधिकारी बीकानेर श्री रामधन मीना, व श्री हरगोविन्द मित्तल, उप निदेशक रोजगार कार्यालय, बीकानेर व अन्य संस्थानों के प्रमुख आदि गणमान्य उपस्थित थे ।

Categories:
error: Content is protected !!