शाकद्वीपीय ब्राह्मण उच्च शिक्षा समिति देगी छात्रवृति व प्रोत्साहन पुरस्कार…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। शाकद्वीपीय ब्राह्मण उच्च शिक्षा समिति बीकानेर प्रदेश के विभिन्न स्थानों के प्रतिभाशाली 6 छात्रों को छात्रवृति राशि व 23 प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार राशि प्रदान करेगी, समिति के संयोजक महेश भोजक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया । समिति के आर के शर्मा ने बताया कि श्रीश्यामोजी वंशज मूंधाड़ा भोजक {सेवगान} बगीची में ंआयोजित बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 29 जून को चारभुजा भवन, लाडनूं में प्रातः 11 बजे आयोजित भव्य समारोह में छात्रवृति राशि व प्रोत्साहन पुरस्कार राशि प्रदान कर छात्रों को सम्मानित किया जाएगा । महेश भोजक ने बताया कि छात्रवृति हेतु बीकानेर के मोनिल भोजक, वंश शर्मा, खुश्बु भोजक व दीपाली शर्मा सहित नागौर के दिव्यम शर्मा और कुचेरा के सुमित शर्मा का चयन किया है । प्रोत्साहन पुरस्कार श्रीगंगानगर की वंशिका, सरदारशहर की मानवी भोजक, परबतसर के मयंक शर्मा, नोखा के केशव सेवग व अंजली सेवग, नागौर की राधिका शर्मा, मेड़तारोड की वंशिका शर्मा व अनिरूद्ध शर्मा, मेड़तासिटी के रोहित, लाडनूं के रोहित भोजक, नौरतन भोजक, निखिल कृष्णा, केटरीना भोजक, कुचेरा के राघव शर्मा, कुचामन सिटी की अनुष्का शर्मा, गोटन की मिनाक्षी, फतेहपुर के हिमांशु भोजक, चूरू की वंशिका भोजक, बीकानेर की निशिता शर्मा, लक्ष्य शर्मा, काव्या शर्मा, कनिष्का शर्मा व अनुज सेवग को प्रदान किये जाएगें । आयोजन के लिये आवासीय व भोजन व्यवस्था लाडनूं के चारभुजा मंदिर पुजारी परिवार उपलब्ध करवा रहा है । बैठक में बजरंग लाल सेवग-मास्टर जी, दुर्गादत्त भोजक, गिरधर पंडित शर्मा, बाबूलाल सेवग, सी के शर्मा, नितिन वत्सस, वीणा शर्मा व सुशीला शर्मा ने विचार रखे ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!