Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

शहर में बड़े वाहनों की एंट्री रोकने के लिए लगेंगे छह नाके, राउंड द क्लॉक पुलिस जाप्ता रहेगा तैनात…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

शहर में सुबह 7 से रात 11 तक बड़े वाहनों के लिए रहेगी नो एंट्री

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में लिए गए निर्णय

बीकानेर, 20 जून। शहर में बड़े वाहनों की एंट्री रोकने के लिए शहर के चारों ओर मुख्य मार्गों पर छह नाके लगाए जाएंगे। जहां पुलिस जाप्ता राउंड द क्लॉक तैनात रहेगा। ये नाके आगामी 15 दिन में शुरू हो जाएंगे। ये नाके जैसलमेर रोड़ पर गांधी प्याऊ के पास, श्रीगंगानगर रोड़ पर कल्पतरु के पास, नोखा रोड़ पर भीनाशहर में, जयपुर रोड़ पर हल्दीराम प्याऊ के पास, जयपुर-जोधपुर बाईपास पर घड़सीसर में और बिछवाल में जयपुर बाईपास पर लगाए जाएंगे। साथ ही शहर में सुबह 7 से रात 11 बजे तक बड़े वाहनों के लिए नो एंट्री रहेगी। केवल आवश्यक सामग्री वाले और लोडिंग, अनलोडिंग वाले वाहन ही शहर में आ सकेंगे।

जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में शहर से नाल सिविल एयरपोर्ट तक सड़क के दोनों ओर रोड़ लाइट लगाने, नेशनल हाइवे से नाल एयरपोर्ट मोड़ पर सर्किल बनाने और नाल सिविल एयरपोर्ट से नेशनल हाइवे तक की सड़क का निर्माण व रखरखाव कार्य एनएचएआई को देने, म्यूजियम सर्किल से श्रीगंगानगर रोड़ पर जयपुर बाईपास रोड़ का निर्माण कार्य अतिशीघ्र शुरू करने, जैसलमेर रोड़ पर सर्विस लाइन से अतिक्रमण हटाने, पूगल फांटे से ओवरब्रिज तक अतिक्रमण हटानेे का निर्णय लिया गया।

बैठक में जिला कलेक्टर ने डीटीओ को ओवरलोडिंग गाड़ियों के चालान काटने, जैसलमेर रोड़ पर ट्रैफिक लाइट शुरू करने से पहले पीडब्ल्यूडी को सड़क सुधार करने ,श्रीगंगानगर चौराहे और पंडित धर्म कांटे के आसपास अतिक्रमण हटाने, शहर में नो पार्किंग के बोर्ड लगाने, शहर के बाहर मुख्य मार्गों पर वाहन स्पीड के बोर्ड लगाने और लाइनिंग करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में एसपी श्री कावेन्द्र सागर, बीडीए आयुक्त डॉ. अपर्णा गुप्ता, नगर निगम आयुक्त श्री मयंक मनीष, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री स्वाति शर्मा, एनएचएआई पीडी बीकानेर श्री पी.आर.यदुवंशी, आरएसआरडीसी पीडी श्रीमती शिल्पा कच्छावा, डीटीओ श्रीमती भारती नथानी, एडिशनल एसपी श्री सौरभ तिवाड़ी, बीडीए एसई श्री ललित कुमार ओझा, पीडब्ल्यूडी एसई श्री ओ.पी.मंदर, एनएचएआई एसई श्री अनुज रावत,एनएचएआई आरई श्री के.राजू, पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता श्री रोहिताश्व सिंह, यातायात पुलिस निरीक्षक श्री नरेश निर्वाण, आरयूआईडीपी सहायक अभियंता श्री मनीष बिश्नोई, माध्यमिक शिक्षा से संस्थापन अधिकारी श्री राजेश व्यास, प्रारंभिक से एएओ श्री कमल किशोर शर्मा, समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!