GENERAL NEWS

SJPS :JEE Mains में छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

श्री जैन पब्लिक स्कूल बीकानेर के कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय के वर्तमान सत्र में गौतम खत्री ने 97.8%, कार्तिक सोलंकी 92.6% तथा संभव कोचर ने 91.4% प्रतिशतता के साथ जेईई मेंस 2026 में सफलता हासिल की। साथ ही पूर्व सत्र के दो छात्रों नमन राठी ने 95.6% तथा आदित्य चांडक ने 95.4% प्रतिशतता से शाला परिवार को गौरवान्वित किया।
उल्लेखनीय है कि श्री जैन पब्लिक स्कूल बीकानेर में कक्षा 12वीं में बोर्ड परीक्षाओं के साथ NEET तथा IIT-JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उच्च स्तर पर करवाई जाती है। शिक्षक गण तथा छात्रों की कड़ी मेहनत के परिणाम स्वरुप प्रतिवर्ष छात्रों ने सफलता के कई परचम लहराए हैं।
शाला परिवार के अध्यक्ष श्री विजय कुमार कोचर, सचिव CA माणक कोचर, सीईओ श्रीमती सीमा जैन, प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी तथा प्रबन्धक विश्वजीत गौड़ ने छात्रों की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। छात्रों को प्रोत्साहित करने व उनमें मेहनत की अलख जगाने में विषय अध्यापकों के योगदान की भी तारीफ की गई।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!