सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अमित सोनी (बीकानेरी काका) ने किया संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा का स्वागत तथा उन्हें शहर की समस्याओं से अवगत करवाते हुए दिए कई सुझाव..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर । बीकानेरी काका नाम से प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने नव-पदस्थापित संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा से आज मुलाकात करके उनका स्वागत किया।

स्वागत करने के पश्चात उन्हें निवेदन रूप में सुझाव पत्र दिया जिसमे बीकानेर शहर में विकास कार्यों को गति देने, मूल समस्याओं का निवारण करने और यातायात व्यवस्था में सुधार करने जैसे सुझाव दिए

साथ ही अमित सोनी ने यह भी कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया की महत्ता को देखते हुए इन्फ्लूएंसर्स और प्रशासन का तालमेल भी होना जरूरी है।
इस कड़ी में प्रशासन द्वारा शहर के उत्सवों व हेरिटेज को प्रमोट करने करने के लिए इन्फ्लुएंसर्स का सहयोग लेना चाहिए तथा शहर में “बीकानेर क्रिएटिव फेस्ट, डिजिटल स्किल ट्रेनिंग कैंप्स व कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम्स” का आयोजन किया जाना चाहिए जिससे लोकल टैलेंट उभर कर निकले।

इसके अलावा सोनी ने प्रशासन द्वारा “संवाद बीकानेर” कार्यक्रम करने का सुझाव दिया जिसमे प्रशासनिक अधिकारी और शहर की जनता शहर की समस्याओं को लेकर आपस में विचार-विमर्श कर सकें।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!