एसजेपीएस में ‘विश्व योग’ एवं ‘म्यूजिक दिवस’ पर विशेष आयोजन…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। 11वें ‘अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस’ पर श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर के प्रांगण में विद्यार्थियों, अभिभावकगण एवं अध्यापकगण के द्वारा ‘सामूहिक योगासन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। आज ही के दिन ‘विश्व संगीत दिवस’ को भी मनाए जाने के कारण संगीतमय वातावरण में युवा योग प्रशिक्षिका ‘कृतिका रांका’ (पूर्व उत्तीर्ण छात्रा) के साथ सूक्ष्म, स्थूल व्यायाम एवं प्राणायाम के साथ सूर्य नमस्कार कर शिथिल शरीर में सकारात्मक ऊर्जा एवं स्फूर्ति का संचार बनाए रखने तथा ध्यान एवं योग साधना से शरीर एवं सूक्ष्म शरीर का संतुलन बनाने के बारे में सामूहिक प्रशिक्षण का लाभ लिया। इस अवसर पर शाला की प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी ने शरीर की इन्द्रियों पर नियंत्रण एवं आत्मा के साथ उनका सकारात्मक जुड़ाव को ‘योग’ बताते हुए ‘ज्योति केंद्र प्रेक्षा’ ध्यान द्वारा क्रोध पर नियंत्रण करने के लिए प्रभावी उपाय साझा किया। शाला परिवार की ओर से प्रधानाचार्या एवं समस्त शैक्षणिक प्रभारीगण ने युवा प्रशिक्षिका को स्मृति चिह्ण भेंट करते हुए जीवन में योग को अपनाए रखने हेतु जन -साधारण को प्रेरित करने एवं मार्गदर्शन करते रहने के लिए उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

शालाध्यक्ष श्री विजय कुमार जी कोचर एवं सचिव सीए माणक जी कोचर ने शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक संतुलन बनाए रखकर जीवन को बेहतर से श्रेष्ठ बनाने की भारतीय संस्कृति की अनेक साधनाओं में ‘योग साधना’ को सर्वजन के लिए सुलभ और हितकारी बताया।
सीईओ सीमा जैन ने ‘विश्व योग दिवस’ पर संगीतमय योग साधना से विद्यार्थियों में इसके प्रति रुचि एवं स्वास्थ्य लाभ के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पर सभी को स्वस्थचित के साथ दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की।

Categories:
error: Content is protected !!