प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित….

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
प्रतिभाओं को सम्मानित करने से दूसरों को प्रेरणा मिलती है-मुनि कमल

बीकानेर।तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर द्वारा उग्र विहारी तपों मूर्ति मुनि श्री कमल कुमार एवं मुनि श्री श्रेयांस कुमार जी के सान्निध्य में आचार्य तुलसी शिक्षा परियोजना के अंतर्गत ” तत्त्व ज्ञान एवं तत्वविज्ञ परीक्षार्थी, विहार सेवा करने वाली बहनों का तथा निबंध प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित करने का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें मुनि श्री कमल कुमार जी ने प्रेरणा पाथेय दिया कि तत्वज्ञान अर्जित करना बड़ी बात नहीं है,बड़ी बात है उसे सीखकर दूसरों को सिखाए और स्वयं अपने जीवन में धारण करे । मुनिश्री ने कहा कि हमें आचार्य तुलसी के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए जिन्होंने हमारे धर्मसंघ में साध्वियों तथा बहनों को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया और आज हम यह जो नज़ारा देख रहे हैं उन्हीं के परिश्रम का फल है।अध्यक्षा संजू लालानी ने सभी का स्वागत किया तथा अपने तत्व ज्ञान से जुड़ने के 9 वर्ष का अनुभव साझा किया। * प्रदीप ललवानी और रेखा चोरड़िया ने अपने अनुभव साझा किये तथा सभी से निवेदन किया कि अपने जीवन में कुछ समय स्वाध्याय में नियोजित करें, तत्वज्ञान प्रभारी चंचल चोरडिया ने बताया कि गत वर्ष में रेखा चौरडिया ने तत्व ज्ञान भाग 2 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान तथा प्रदीप ललवानी व विनीता नाहटा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जो गंगाशहर के लिए गौरव की बात है। तत्व विज्ञ बनने वाली वाली दो बहनें रक्षा बोथरा , शारदा छाजेड़ का अभिनंदन भी तेरापंथ महिला मंडल द्वारा किया गया। तत्वज्ञान की परीक्षा देने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।इसी के साथ “भविष्य में पानी या हमारा जीवन पानी – पानी” विषय पर निबंध प्रतियोगिता में सुप्रिया राखेचा, रेखा चौरडिया , कमलेश सामसुखा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनका तथा भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियों पुरस्कृत किया गया। सालों से विहार सेवा में आशा देवी बैद, शायर देवी पुगलिया, कांता देवी बोथरा ,बरजी देवी चोपड़ा, मंजू देवी ,किरण देवी आंचलिया आदि बहनें अपना श्रम, समय नियोजित करती आ रही है। शायर देवी पुगलिया ने अपने विचार रखें । इन सभी बहनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन तेरापंथ महिला मंडल मंत्री मीनाक्षी आंचलिया के द्वारा किया गया। 🙏

Categories:
error: Content is protected !!