गंगाशहर नागरिक परिषद्, कोलकाता द्वारा गंगाशहर क्षेत्र की प्रतिभाओं का किया जायेगा सम्मान…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।गंगाशहर नागरिक परिषद्, कोलकाता द्वारा गंगाशहर क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा। परिषद् के गंगाषहर कमेटी के संयोजक जतनलाल दूगड़ ने बताया कि यह प्रतिभा सम्मान समारेाह दिनांक 16 अगस्त, शनिवार को दोपहर 02.30 बजे टी.एम. ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। दूगड़ ने बताया कि इस समारोह में प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी विरासत संव़र्द्धन संस्थान के संस्थापक टोडरमल लालानी मुख्य अतिथि होंगे। आयोजन प्रभारी सम्पतलाल दूगड़ ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को अग्रिम अध्ययन व केरियर काउंसलिंग के लिए जयपुर से समागत सुरेष ज्ञान विहार विष्वविद्यालय के प्रोफेसर व निदेषक प्रो. टी.के. जैन मार्गदर्षन करेंगे। साथ ही राजस्थान के इण्डस्ट्रीज एवं कामर्स डिपार्टमेंट के रिटायर्ड एडिषनल डायरेक्टर राजेन्द्र सेठिया व्यक्ति के सर्वांगीण विकास एवं प्रषस्त जीवन के लिए प्रतिभाओं को मोटिवेट करेंगे। महेन्द्र चौपड़ा ने बताया कि मुम्बई से समागत आदित्य बिरला समूह के ग्रासिम इण्डस्ट्रीज के बिरला ऑपस डिविजन के चीफ फाइनेसिंयल आफिसर (सी.एफ.ओ.) शान्तिलाल दूगड़ विद्यार्थियों कोरपोरेट सेक्टर व एंटरप्रन्योरषिप के बारे में जानकारी देकर प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेंगे। बच्छराज रांका ने बताया कि परिषद् निरन्तर गंगाषहर क्षेत्र के विकास, सेवा व कल्याण कार्यों की सदा सन्नद्ध रही है। उन्होंने बताया कि प्रतिभा सम्मान के लिए गंगाशहर क्षेत्र के विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर के मेरिटोरियस विद्यार्थियों के साथ ही प्रोफेषनल परीक्षाओं में उतीर्ण होने एवं खेलकूद, कला एवं विज्ञान आदि में राज्य, राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सफल प्रतिभाओं के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये थे। इनमें से कुल चयनित 102 होनहार प्रतिभाओं को इस अवसर पर सम्मानित किया जायेगा। परिषद् के अध्यक्ष प्रदीपकुमार चौपड़ा एवं मंत्री मनीष सेठिया से चयनित प्रतिभाओं को बधाई प्रेषित करते हुए शुभ भविष्य की कामना की है। सम्मान समारोह से सम्बन्धित सभी कार्यों के लिए परिषद् के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व दिया गया।

Categories:
error: Content is protected !!