महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में पदोन्नत शिक्षकों का अखिल भारतीय राष्ट्रैक्षिक महासंघ राजस्थान उच्च शिक्षा बीकानेर इकाई की ओर से किया अभिनंदन..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। अखिल भारतीय राष्ट्रैक्षिक महासंघ राजस्थान उच्च शिक्षा बीकानेर इकाई की तरफ से पश्चिम विभाग प्रमुख प्रोफेसर दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत पदोन्नत 11सह आचार्यो का अभिनंदन व बधाई प्रेषित की गई। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की तरफ से सेवा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉक्टर शशिकांत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ उज्ज्वल गोस्वामी, विभाग सह संयोजक प्रोफेसर हेमेन्द्र अरोड़ा तथा डूंगर महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष प्रोफेसर मातृ शर्मा ने सभी साथियों को मुंह मीठा करवा कर पुष्प भेंट किए गए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रबंध मंडल एवं चयन समिति के सदस्य एवं संगठन के पूर्व महामंत्री डाक्टर ग्यारसी लाल जाट ने सभी पदोन्नत साथियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षकों को अपनी भूमिका को पहचानते हुए समाज में उपयोगी भूमिका निभाने की आवश्यकता है।
पश्चिम क्षेत्र प्रमुख डॉ दिग्विजय सिंह ने पदोन्नत सभी साथियों को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन हेतु सभी को प्रतिबद्ध होकर कार्य करना पड़ेगा। तभी वास्तव में शिक्षा नीति का लाभ हित धारक तक पहुंच सकेगा। प्रोफेसर सिंह ने कहा कि संगठन निरंतर इस हेतु हितधारकों के साथ संवाद स्थापित कर रहा है और उसकी उपादेयता आदि का विश्लेषण कर उपयोगी बनाने हेतु प्रयासरत है।

Categories:
error: Content is protected !!