माता महालक्ष्मी मन्दिर का 116 वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा धूमधाम से..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare



बीकानेर । श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज बीकानेर द्वारा बेनिसर बारी बाहर स्थित कुलदेवी श्री महालक्ष्मी माता के मन्दिर के 116 वें स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित होगें। स्थापना दिवस दिनांक 8 फरवरी 2026, रविवार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जायेगा।
श्रीमाली समाज अध्यक्ष श्याम श्रीमाली ने बताया कि इस अवसर पर सांय 4 बजे से महालक्ष्मी माता के मन्दिर पर ध्वजारोहण होगा। क्षेत्रपाल भैरवनाथ और विचित्र हनुमान जी की पूजा अर्चना होगी। श्री महालक्ष्मी माता के पंचामृत स्नान सम्पन होंगे। मातृशक्ति द्वारा श्री धाम पाटन गुजरात से संकल्पित कुंकुम से श्री कमला का सिंदूराभिषेक किया जायेगा।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमाली समाज के बच्चों, किशोरांे एवं युवा-युवतियों का सम्मान समारोह आयोजित होगा। सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल, सेवा ओर विशिष्ट प्रतिभाओ को सम्मानित किया जायेगा।
सभी पूजा विधान आचार्य मंडप – पं रवि शंकर, पं नरेन्द्र, पं मनोज, पं राहुल और पं ओमी नारायण आदि के सानिध्य मे सम्पन्न होंगे।

सांय 116 दीप ज्योत की महाआरती के साथ कार्यक्रम सम्पन होंगे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!