GENERAL NEWS

जैन महासभा बीकानेर द्वारा महावीर जयंती का मुख्य समारोह 31 मार्च को जैन समाज की चारित्रात्माओं के सान्निध्य में गौडी पार्श्वनाथ मंदिर के प्रांगण में होगा आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।जैन महासभा बीकानेर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महावीर जयंती का मुख्य समारोह 31 मार्च को जैन समाज की चारित्रात्माओं के सान्निध्य में गौडी पार्श्वनाथ मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया जायेगा।
आज आदिनाथ मंदिर, परिसर, (गंगाशहर रोड़, बीकानेर) में कन्हैयालाल बोथरा की अध्यक्षता में जैन महासभा बीकानेर की आम बैठक में कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया।
जैन महासभा के महामंत्री जतनलाल संचेती ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रमों में प्रथम दिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इसके तहत विभिन्न जगहों पर फल वितरण का कार्य किया जायेगा, चिकित्सालय, अनाथालय, व मुक बधिर घरों में विशेष रूप से फल वितरण किया जायेगा।
30 मार्च को रात्रि 8:00 बजे से भगवान महावीर भक्ति संध्या का आयोजन गौडी पार्श्वनाथ मंदिर, (गोगागेट बीकानेर) के परिसर में किया जायेगा। यह भजन संध्या भजन सम्राट मगन जी कोचर को समर्पित रहेगी।
जैन कन्हैयालाल बोथरा ने बताया कि भव्य शोभायात्रा 31 मार्च, मंगलवार को प्रातः 7:30 बजे से तीन स्थानों से( 1. दिगम्बर नसिया मंदिर, बीकानेर से 2. जैन जवाहर विधा पीठ,भीनासर,3. सुराणा स्वाध्याय केन्द्र से ) एक साथ शुरू होकर बड़ा बाजार बीकानेर में एक साथ समाहित होकर गौडी पार्श्वनाथ मंदिर पंहुचेगी। जहाँ सुबह 9:30 बजे से जैन साधु साध्वियों के सान्निध्य में मुख्य समारोह मनाया जायेगा।
जैन महासभा के उपाध्यक्ष संजय सांड ने कहा कि इस बार शोभायात्रा में पचास से अधिक झांकियां होगी एवं सभी भगवान महावीर स्वामी के जीवन दर्शन को अभिव्यक्त करने वाली होगी।
जैन महासभा के पूर्व अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने समाज की सभी सहभागी संस्थाओं, महिला मंडलों, युवाओं के संगठनों से आह्वान किया कि भगवान महावीर के जन्मकल्याणक महोत्सव के सभी आयोजनों को उत्साह व उंगम से मनावे।
जैन महासभा की आम बैठक में गणेश जी बोथरा, विजय कोचर, नवरतन गीडिया, बच्छराज नाहटा, महेन्द्र जैन,दिनेश जैन, सुनील पारख, महेन्द्र बरडिया, आदि कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये।
पार्शचन्द्र सुरी गच्छ संस्था की ओर से जैन महासभा के सभी अध्यक्षों व महामंत्रियों का अभिनन्दन किया गया।
अध्यक्ष जैन कन्हैयालाल बोथरा ने आभार व्यक्त किया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!