Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

द पुष्करणाज फाउण्डेशन द्वारा पक्षियों के लिए लगाए घरौंदे, किया पौधारोपण..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare



बीकानेर, 01 अगस्त 2025ं । पुष्करणा दिवस के अवसर पर द पुष्करणाज फाउण्डेशन की ओर से 01 अगस्त से पौधारोपण के साथ खेल सप्ताह का आगाज किया गया। द पुष्करणाज फाउण्डेशन की ओर से शुक्रवार को सुबह 9.15 कपिल आश्रम और व्यासों की बगेची एवं पुष्करणा स्टेडियम में पेड़ों पर पक्षियों के लिए मिट्टी के घरौंदे लगाये गये और पालसियों को टांग कर पानी भरा गया साथ ही पक्षियों के लिए दाना-पानी की सेवा की गई। कार्यक्रम के दौरान कपिल आश्रम में पौधा रोपण किया गया।
द पुष्करणाज फाउण्डेशन के कार्यक्रम संयोजक गोपीकिशन छंगाणी के अनुसार कार्यक्रम के अतिथी रूप में मधुसुदन औझा और चरख भादाणी थे। इसके अलावा फाउण्डेशन के सचिव कृष्णचन्द पुरोहित, दीपक औझा, राजेश रंगा, गौरीशंकर व्यास, मनमोहन औझा, श्यामसुन्दर किराडू और अन्य छोटे-छोटे बच्चों द्वारा पौधारोपण किया।
फाउण्डेशन के सचिव कृष्णचन्द पुरोहित ने बताया कि आज के युग में पेड़ों की बहुत ही महत्व रखता है पेड़ों से हमें आॅक्सीजन मिलता है और पेड़ों से छाया, फल मिलते है इसके साथ-साथ ही विकट समय में हमने देखा है आॅक्सीजन के बिना व्यक्ति अधुरा है आज के युग में पेड़ हमारे जीवन का हिस्सा है, आज के इस दौर में जो पेड़ कट रहे है उससे हमें काफी नुकसान होता है लेकिन हमें आज के युग में मनुष्य को जीवित रहना है तो पेड़ लगाना अतिआवश्यक है माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा जनता को संदेश है कि पुरे राजस्थान में 5 करोड़ पेड़ लगाकर हराभरा राजस्थान करने की मुहिम चलाई है जिसमें द पुष्करणाज फाउण्डेशन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके साथ है। इसी क्रम में गोपीकिशन छंगाणी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर विमल किशोर व्यास, राजशेखर हर्ष, विनय हर्ष, विनित बिस्सा, अशोक उपाध्याय, जगदीश पुरोहित, गोपी किशन छंगाणी, युगलनारायण छंगाणी, अशोक जी पुरोहित, मदन मोहन ओझा, मरूधर बोहरा, राजकुमार रंगा (राजू जी रंगा), शिवदत्त व्यास, मरूधर बोहरा, श्यामसुन्दर किराडू, राममूर्ति व्यास, उमेश पुरोहित, महेश पुरोहित, आदित्य पुरोहित, गणेश हर्ष, केशव आचार्य, मोहित पुरोहित आदि मौजूद रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!