भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर ग्यारह हजार दीपकों की रोशनी से जगमगाएगा सूरसागर झील परिसर

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। भारतीय नववर्ष चैत्र प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर बुधवार 18 मार्च को वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति द्वारा सूरसागर झील परिसर में प्रतिवर्ष की भांति सायंकाल ग्यारह हजार दीप प्रज्वलन का विशेष आयोजन रखा गया है।

इस संबंध में रविवार को नगर निगम के सामने स्थित कार्यालय मे समिति के अध्यक्ष मदन मोदी की अध्यक्षता में तैयारी बैठक का आयोजन कर पदाधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण किया गया।

बैठक में सेवा समिति के संस्थापक सदस्य और पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित, विजय सिंह पड़िहार, ज्ञानप्रकाश यादव, मनीष आचार्य, मोहित राजपुरोहित, दुष्यंत चौहान इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सेवा समिति के संस्थापक सदस्य और पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने सभी सनातन धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में इस विशाल दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में भागीदारी निभाने की अपील की है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!