“फूलनाथ जी की बगेची में तीसरा लगातार रविवार — स्वच्छता का संकल्प, जल्द बनेगा युवाओं का प्रेरणास्थल”

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। शहर में स्वच्छता और सामाजिक सेवा को समर्पित संस्था टीम ऑवर फॉर नेशन द्वारा आज फूलनाथ जी की बगेची में लगातार तीसरे रविवार सफाई अभियान का आयोजन किया गया। विशेष बात यह रही कि अभियान में भाग लेने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब इस पावन कार्य में स्थानीय ट्रस्टी, समाजसेवी संस्थाएँ, प्रशासनिक अधिकारी और आम नागरिक भी उत्साह से सहभागी बन रहे हैं।

आज के अभियान में फूलनाथ मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री मोनिज मूंदड़ा ने अपनी उपस्थिति देकर पूरे मन से श्रमदान किया। बीकाणा सेवा योजना के कार्यकर्ता श्री राजकुमार व्यास के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। नयाशहर थाना के थानाधिकारी श्री तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस स्टाफ ने भी सफाई अभियान में सहयोग दिया। सीएलजी सदस्य श्री राजकुमार पारीक और उनके साथियों ने भी अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।
टीम ऑवर फॉर नेशन के संयोजक सीए सुधीश शर्मा ने बताया कि यह स्थान ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व का है। हमारा लक्ष्य है कि इस बगेची को पूरी तरह स्वच्छ और व्यवस्थित कर इसे युवाओं के लिए एक सकारात्मक गतिविधि स्थल बनाया जाए। जब यह स्थान पूरी तरह साफ-सुथरा हो जाएगा, तब यहाँ नियमित योग, प्रार्थना, समाजसेवी सभा और प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
टीम की स्थापना वर्ष 2016 में स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर की गई थी। तब से अब तक यह टीम हर रविवार स्वच्छता, पौधारोपण, खेल प्रोत्साहन, स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता रैली जैसी सेवाभावी गतिविधियाँ कर रही है।
आज के स्वच्छता अभियान में विशेष रूप से डॉ. फारूक़, सीए वसीम राजा, मानक व्यास, शनीला ख़ान, वंदना शर्मा, बसंत, भवानी सिंह राजपुरोहित, कपिला शर्मा, लक्ष्य सोनी, हिमांशु, ईशान शर्मा, मोह. हसन, इंजी. वीरेंद्र राजपुरोहित, छोटूलाल चुरा, रामलाल पवार, पवन राठी, राधाश्री पुरोहित, कुसुम चुरा, जुगल ओझा, हिमांशु पांडिया, गोपाल महाराज, अमित पुरोहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सीए सुधीश शर्मा ने कहा —
“जहाँ लोग स्वेच्छा से समाज के लिए समय और श्रमदान देने लगें, वही सच्चे राष्ट्र निर्माण की शुरुआत होती है। हम सभी मिलकर जल्द ही फूलनाथ जी की बगेची को एक सुंदर, स्वच्छ और युवाओं के लिए प्रेरणास्थल बनाएंगे।”

सामाजिक संदेश

“एक घंटा देश के नाम — स्वच्छता भी सेवा है”

हर नागरिक का यह नैतिक कर्तव्य है कि वह अपने आस-पास की स्वच्छता में योगदान दे। फूलनाथ जी की बगेची में आज का सफाई अभियान इस बात का प्रमाण है कि जब समाज का हर वर्ग एकजुट हो जाए, तो कोई भी कार्य असंभव नहीं।
आइए, हम भी सप्ताह में एक घंटा निकालें और अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर व संस्कारित बनाएं। यही सच्ची देशभक्ति है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!