“मसीहाई का जो दावा करते हैं, वो सुन लें, बड़ा मुश्किल है, डॉ. विजय बोथरा जी जैसा चिकित्सक होना…”

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

स्व. डॉ. विजय बोथरा की 13 वीं पुण्य तिथि पर श्री गोपेश्वर विद्यापीठ में पौध – वितरण एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता के कार्यक्रम हुए आयोजित

बीकानेर, 24 जुलाई। लोक चिकित्सक डॉ. विजय बोथरा की स्मृति में गंगाशहर स्थित श्री गोपेश्वर विद्यापीठ सैकेंडरी स्कूल में पौध वितरण एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यापीठ के समन्वयक गिरिराज खैरीवाल के मुताबिक स्मृति शेष डॉ. बोथरा को श्रद्धांजलि के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में सार्वजनिक निर्माण विभाग की सहायक अभियंता संजू शेखावत ने स्टूडेंट्स के साथ प्रभावी इंटरेक्शन करते हुए बहुत ही शानदार तरीके से सड़क सुरक्षा हेतु अवेयरनेस क्रिएट की। उन्होंने सार्वजानिक निर्माण विभाग के सड़क सुरक्षा अभियान के बारे में भी जानकारी दी। सेठ तोलाराम जेठी देवी सुराणा चेरिटेबल ट्रस्ट के मुखिया वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी मोहन सुराणा ने इस अवसर पर डॉ. विजय बोथरा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बोथरा जैसे सेवाभावी चिकित्सकों की आज बहुत ज्यादा आवश्यकता है। उन्होंने इस अवसर पर अपने ट्रस्ट के पौधारोपण अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि ट्रस्ट द्वारा 31000 पौधों का वितरण करने का संकल्प लिया हुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अपील को साकार करने के लिए तोलाराम जेठीदेवी सुराणा चेरिटेबल ट्रस्ट ने यह बीड़ा उठाया है और अपने लक्ष्य का आधे से अधिक टार्गेट मात्र 9 दिन में ही हासिल कर लिया है। श्री सुराणा ने इस अवसर पर बच्चों को कहा कि पेड़ लगाने के साथ साथ उनकी सार संभाल, देख भाल एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। विद्यापीठ के समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने इस अवसर पर डॉ. विजय बोथरा का परिचय देते हुए कहा कि “मसीहाई का जो दावा करते हैं, वो सुन लें, बड़ा मुश्किल है, डॉ. विजय बोथरा जी जैसा चिकित्सक होना…” शाला प्रधान श्रीमती भंवरी देवी ने आभार प्रकट किया। अजय शर्मा, जसकरण मारू, गिरिराज आचार्य, धीरज थानवी ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा विभिन्न प्रकार के 151 पौधों का वितरण किया गया।
✍🏻
गिरिराज खैरीवाल

Categories:
error: Content is protected !!