बीकानेर, 21 जून। 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीकानेर जिले के 202 आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य केंद्रों व उच्चतर संस्थानो पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। सीएमएचओ डॉ पुखराज साध ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा अधिकारियों के नेतृत्व में प्रशिक्षित योग साधकों ने अस्पताल के कर्मचारियों के साथ क्षेत्र के निवासियो को योग क्रियाएं करवाई। वहीं उप स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा आमजन को योग के लाभ बताते हुए नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया गया तथा विभिन्न योग आसान करवाए। आयुष्मान आरोग्य मंदिर जिला नोडल अधिकारी डॉ लोकेश गुप्ता ने बताया कि जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर अस्पतालों पर असंक्रामक रोगों से बचाव के लिए नियमित गतिविधियां के अंतर्गत प्रतिदिन योगाभ्यास करवाने की सुविधा उपलब्ध है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष रुप से योग शिविरों का आयोजन कर योग से निरोग तथा वसुधैव कुटुंबकम का संदेश प्रसारित किया गया।
Latest Posts
- 11 युवाओ द्वारा शंख वादन के साथ “जय हनुमान ज्ञान गुण सागर” सामूहिक हनुमान चालीसा

- किशोरियों को महावारी स्वास्थ्य और स्वच्छता की दी जानकारी, मदर्स एल.एस. कर्मा फाउंडेशन द्वारा ‘प्रोजेक्ट पवित्रा’ कार्यशाला आयोजित

- 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व ओलंपिया हेल्थ क्लब में सप्ताहभर का योग शिविर जारी

- जन सुरक्षा के लिए आंधी के समय बंद की जाती है बिजली आपूर्ति
- रिद्धि सिद्धि गार्डन में पौधारोपण से मनाई महाराणा प्रताप जयंती, रोपे 108 पौधे

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS









