डूंगर महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस काआयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इसके अन्तर्गत भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने जनजाति समाज, भारतीय सामाजिक व्यवस्था का अध्ययन, स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज एवं नेताओं की भूमिका, जनजाति ज्ञान पद्धति और जनजाति जीवन का सांस्कृतिक पक्ष इत्यादि विषयों पर अपने विचार रखे। निबंध प्रतियोगिता में कुमकुम कन्डारा प्रथम,पंकज कुमार द्वितीय तथा रजत राणा तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में
प्रथम जितेंद्र नायक, द्वितीय मोबीना उस्ता तथा तृतीय स्थान नेतराम शर्मा ने प्राप्त किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन तथा योगदान को दर्शाया।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. राजेंद्र पुरोहित ने भगवान बिरसा मुंडा का स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से समझाया। साहित्यिक समिति के संयोजक प्रो. अन्नाराम शर्मा ने जनजातीय सामाजिक व्यवस्था का वर्णन करते हुए उनके जीवन में आने वाली चुनौतियों का जिक्र किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में प्रो. श्यामा अग्रवाल, प्रो. मैना निर्वाण, प्रो. सुमन लता त्रिपाठी ,प्रो. अभिलाषा सोनेल, प्रो. मीनाक्षी चौधरी, डॉ.असमा मसूद रही।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!