केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर में आचार्य तुलसी कैंसर रिसर्च सेंटर में डायमंड्स लैब का उद्घाटन किया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर के आचार्य तुलसी कैंसर रिसर्च सेंटर में प्रदेश की दूसरी डायमंड्स लैब का उद्घाटन किया। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा वित्तपोषित इस लैब में स्तन और फेफड़े के कैंसर की इम्यूनोहिस्टोकेमिस्ट्री एवं मॉलिक्यूलर स्तर की महंगी जांचें निःशुल्क उपलब्ध होंगी।

मंत्री ने कहा कि आचार्य तुलसी कैंसर सेंटर उत्तर भारत का प्रमुख संस्थान है, जहां बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा लैब के लिए 5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं और इससे कैंसर रोगियों को समयबद्ध व सटीक जांच की सुविधा मिलेगी।

चिकित्सकों ने बताया कि निजी अस्पतालों में महंगी होने वाली जांचें अब यहां निःशुल्क उपलब्ध होंगी, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर चिकित्सा विशेषज्ञ एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!