GENERAL NEWS

शनिवार को आएंगे केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल, बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा ; सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री गवई होंगे मुख्य अतिथि

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने तैयारियों का लिया जायजा

बीकानेर, 19 सितंबर। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल 20 सितंबर को दोपहर 2 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से प्रस्थान कर दोपहर 3:15 बजे बीकानेर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
श्री मेघवाल शनिवार दोपहर 3:30 बजे महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘संविधान के 75 वर्ष तथा संविधान निर्माण में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की भूमिका’ में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगे। श्री मेघवाल 21 सितंबर को प्रातः 10 बजे हवाई मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्य न्यायाधीश श्री गवई होंगे मुख्य अतिथि
बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री बी.आर. गवई होंगे। अपने दौरे में मुख्य न्यायाधीश श्री गवई ई-कोर्ट और नालसा की गतिविधियों की समीक्षा भी करेंगे। मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम के मद्देनजर शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अतुल कुमार सक्सेना, जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सिंह सागर ने तैयारियों का जायजा लेकर इन्हें अंतिम रूप दिया। इस दौरान अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती मांडवी राजवी, बीडीए उपायुक्त कुणाल राहड़, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विवेक शर्मा, कार्यक्रम कॉर्डिनेटर अशोक प्रजापत, कमल सिपानी, विजयपाल बिश्नोई, संजय रामावत, रामरतन गोदारा, हेमाराम चौधरी, वरुण शर्मा, नवरतन, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के अतिरिक्त कुलसचिव डॉ. बिट्ठल बिस्सा मौजूद रहे।
अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) श्री रमेश देव ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर 16 विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने वीआईपी और अन्य प्रतिभागियों के प्रवेश, निकास, बैठक, साउंड सिस्टम, मिनिट टू मिनिट, डायस प्लान, सुरक्षा सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!