बीकानेर। महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय बीकानेर में गृह विज्ञान एसोसिएशन द्वारा छात्राओं में सृजनात्मकता, रचनात्मकता, आत्मविश्वास, रोजगार परख कौशल विकास तथा स्वयं के जीवन को अभिव्यक्ति देने के लिए “ब्लॉसम नर्चरिंग योरसेल्फ” कार्यक्रम के अंतर्गत पतंग , कार्ड , टाेट बैग, हैंड बैग तथा हेयर क्लिप बनाने से संबंधित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । इसी श्रृंखला में आज “टाई एंड डाई ट्रेजर” विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ.अभिलाषा आल्हा द्वारा रोजगारोन्मुखी कौशल विकास गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा छात्राएं स्वयं में इस तरह के कौशलों का विकास करें इसके लिए प्रेरित किया गया। डा. इंदिरा गोस्वामी ने बताया कि छात्राओं में अंतर्निहित रचनात्मकता होती है जिन्हें इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से प्रदर्शित किया जा सकता है । टाई एंड डाई ट्रेजर कार्यशाला में कॉलेज ऑफ़ कम्युनिटी साइंस की व्याख्याता चांदनी स्वामी द्वारा विभिन्न तकनीकों का उपयोग करते हुए छात्राओं को बंधेज करना सिखाया गया , साथ ही वस्त्रों का बाजार मूल्य बढ़ाने के लिए वस्त्रों के मूल्य संवर्धन की विधियों को भी बताया गया। कार्यशाला में छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भागीदारी निभाई तथा बंधेज करने की पूरी प्रक्रिया सीख कर बंधेज के दुपट्टे ,स्कार्फ व साड़ी का निर्माण किया । कार्यक्रम का संचालन डॉ . अंजली शर्मा द्वारा किया गया । कार्यक्रम में गृह विज्ञान संकाय सदस्य डॉ . आभा ओझा ,डॉ.सुनीता गहलोत तथा डॉ.सीमा ओझा उपस्थित रहे ।
Latest Posts
- Bikaner Pays Tribute to Martyr Captain Chandra Chaudhary on His 24th Martyrdom Anniversary; Collector Nishant Jain, SP Mridul Kachawa and Military Officers Pay Homage

- बीकेईएसएल के उपभोक्ताओं के लिए अब आधुनिक सुविधाओं वाला नया एप

- बीकानेर: वार्ड नं. 2 में भाजपा प्रत्याशी दीपक व्यास को गुड़ से तोला

- “देशनोक में चलेगी भाजपा की लहर” – विधायक अंशुमान सिंह भाटी

- वार्ड नं. 2 में भाजपा को बड़ी बढ़त, निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र स्वामी ने दीपक व्यास को दिया समर्थन

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


