वीएमओयू : M .Sc. की प्रथम काउंसलिंग में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


कोटा | वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय में एम. एससी. प्रवेश 2026 के लिए पहली मेरिट सूची के लिए आयोजित काउंसलिंग में प्रवेश से वंचित रहे अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए एक आखिरी मौका 17 मार्च को दिया गया है| निदेशक विज्ञान एवं तकनीकी विद्यापीठ प्रो अनुराधा दुबे ने बताया कि MSc रसायन शास्त्र, वनस्पति शास्त्र, भौतिकी व प्राणी विज्ञान में प्रवेश के लिए जारी प्रथम काउंसलिंग की सूची में शामिल ऐसे अभ्यर्थी जो दस्तावेजों की कमी या अन्य कारणों से 11 तथा 12 मार्च को उपस्थित नहीं हो सके उन्हें एक मौका दिया जा रहा हैं|ई – मेल से प्राप्त अभ्यर्थियों की परिवेदनाओं पर विचार करते हुए आयोजन समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया | सह समन्वयक डॉ संदीप हुड्डा ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के अभ्यर्थियों जिनका प्रमाण पत्र तीन वर्ष या उसे पूर्व का जारी हुआ है ,वे प्रवेश हेतु नवीन बनवा लेवे |अभ्यर्थी अपने एलॉटमेंट लेटर पर दिए रिपोर्टिंग स्थल(जोधपुर,जयपुर,उदयपुर,अजमेर,बीकानेर या कोटा) पर कल नियत समय सभी मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचना सुनिश्चित करावे| मंगलवार को अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को पुनः कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा|प्रवेश मेरिट के आधार पर आरक्षण नियमों व अभ्यर्थी की वरीयता से काउंसलिंग बोर्ड
द्वारा दिए जाएंगे|

Categories:
error: Content is protected !!