अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बीकानेर में पहली बार महिला खेल महोत्सव का आयोजन..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare



बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लघु उद्योग भारती, बीकानेर महिला इकाई द्वारा दिनांक 7 एवं 8 मार्च 2026 को महिला खेल महोत्सव का आयोजन राधे कृष्ण भवन, 5 न.रोड, रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र, बीकानेर में किया जायेगा। यह आयोजन बीकानेर में पहली बार महिलाओं के लिए विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना तथा आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।
बीकाजी ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री दिपक अग्रवाल ने इस खेल महोत्सव का अपना भरपूर समर्थन दिया एवं खेल महोत्सव के पोस्टर का विमोचन भी किया है तथा लघु उद्योग भारती, बीकानेर के इस प्रयास की सरहाना भी की I इनके साथ साथ बीकानेर के सम्मानित नेता एवं उद्योगपतियों ने इस महोत्सव का समर्थन एवं खेल महोत्सव के पोस्टर का विमोचन भी किया है I भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड ने कहा कि लघु उद्योग भारती, बीकानेर का नारी शक्ति को समाज में आगे लाने का यह एक सफल प्रयास रहेगा I भाजपा नेता श्री मोहन सुराणा, उद्योगपति श्री नरेश अग्रवाल, खाओसा के मालिक श्री योगेश जी तथा बीकानेर के कई उद्योगपतियोन और सामाजिक संस्थानों ने इस प्रयास का भरपूर समर्थन किया और कहा की आज के समय महिलाओ को समाज के एक मंच पर जोड़ने के काम की लघु उद्योग भारती, महिला इकाई बीकानेर की सरहना की I
लघु उद्योग भारती महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती राखी चौरड़िया ने बताया कि इस खेल महोत्सव में विभिन्न इनडोर एवं आउटडोर खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी, जिनमें शहर एवं आसपास की 18 साल से ऊपर की बालिकाएं एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी। यह खेल महोत्सव पुराने एवं पारंपारिक खेलो में से खेला जायेगा I इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को एक सकारात्मक, ऊर्जावान एवं सशक्त मंच प्रदान किया जाएगा।
संस्था की खेल संयोजक श्रीमती डॉ. आशु मल्लिक का मानना है कि महिलाएँ केवल पारिवारिक एवं व्यावसायिक दायित्वों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खेल और सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इसी सोच के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को उत्सव और सशक्तिकरण के रूप में मनाया जाएगा।
लघु उद्योग भारती बीकानेर महिला इकाई ने शहर की सभी महिलाओं से इस आयोजन में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!