बीकानेर।बज्जू क्रय विक्रय सहकारी समिति लि. बज्जू के उपकेन्द्र फूलासर में समर्थन मूल्य पर मूंगफली की खरीद समिति के चैयरमेन श्री खींव सिंह भाटी द्वारा फीता काट कर शुरू की गई। खींव सिंह भाटी कहा कि किसान अपनी फसल समर्थन मूल्य पर बेचकर अधिक लाभ प्राप्त कर सकता है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजेन्द्र बिश्नोई ने कहा कि बज्जू केवीएसएस के 13 केन्द्रों पर पंजीकृत कुल 12190 किसानों से बज्जू, गोडू, राववाला, गज्जेवाला, चारणवाला, गोकुल, की आबादी, 860 आरडी, फूलासर, रणजीतपूरा व सहकार मित्र केन्द्रों 1 जीएमआर, कांधरली व नख्तसिंहपुरा जीएसएस में वहां पंजीकृत काश्तकारों से खरीद की जाएगी। बिश्नोई ने बताया कि किसान अपना नम्बर आने पर खरीद केन्द्र पर राजफैड/एनसीसीएफ द्वारा जारी गुणवता मापदण्ड अनुसार फसल लाए, ताकि कृषक को किसी प्रकार की अनावश्यक समस्या का सामना ना करना पड़े। साथ ही मूल गिरदावरी, आधार कार्ड, जन आधार, बैंक पास बुक तथा पानी की पर्ची अथवा विधुत बिल जैसे दस्तावेज आवश्यक साथ लायें। प्रत्येक काश्तकार से अधिकतम 40 क्विटल मूंगफली खरीद होगी। मूंगफली की दर प्रति क्विंटल 7263 रू. निर्धारित है। इस दौरान हुक्माराम खीचड, मनोहरलाल भादू, रामचन्द्र खीचड., बालूराम खीचड.. गोरधनराम खीचड.. करणीसिंह, राधाकिशन, बनवारीलाल, महीपाल, हेतराम आदि ग्रामवासी उपस्थित रहें।
Latest Posts
- Indian Army and Jodhpur Railway Officials Strengthen Military-Civil Coordination at Additional Rail Facilities Conclave

- राधाकिशन तंवर मामले में कार्रवाई की मांग तेज, CCI अध्यक्ष अरुण अग्रवाल अधिकारियों से मिले

- रास रंग में सजेगी बीकानेर की शाम, विधायक सिद्धि कुमारी ने किया बैनर का विमोचन

- पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की पंचायत चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित

- औद्योगिक क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बदहाल, उद्योग संघों ने जताई नाराजगीरीको के बजाय अब उद्योग संघ अपने स्तर पर करवाएंगे सफाई, खर्च का भुगतान करेगा रीको लिमिटेड
Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


