शुक्रवार से को होंगे विविध आयोजन केंद्रीय मंत्री ने किया गूंजेगा बीकाणा के पोस्टर का विमोचन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


अतिथियों ने बीकानेर के गौरवशाली इतिहास पर रखे विचार

बीकानेर // नगर स्थापना दिवस इस वर्ष 17, 18 और 19 अप्रैल को नए अंदाज और व्यापक स्वरूप में मनाया जाएगा। बीकानेर नगर स्थापना दिवस समारोह समिति एवं नंदलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

कार्यक्रम संयोजक रविन्द्र हर्ष ने बताया कि नगर स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के पोस्टर का विमोचन जिला उद्योग संघ के सभागार में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पच्चीसीया, समाजसेवी राजेश चूरा एवं महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय अतिरिक्त रजिस्ट्रार डॉ. विठ्ठल बिस्सा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवालने अपने उद्बोधन में कहा कि बीकानेर केवल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से ही समृद्ध नहीं है, बल्कि यहां की युवा शक्ति और सामाजिक एकजुटता इसे निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर कर रही है। उन्होंने कहा कि नगर स्थापना दिवस जैसे आयोजन शहर की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पच्चीसीया ने कहा कि बीकानेर उद्योग, व्यापार और संस्कृति का अनूठा संगम है। ऐसे आयोजन शहर के विकास और सामाजिक समरसता को मजबूती प्रदान करते हैं।

समाजसेवी राजेश चूरा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बीकानेर की परंपरा सेवा, सहयोग और संस्कारों से जुड़ी रही है। नगर स्थापना दिवस का यह आयोजन इन मूल्यों को और सशक्त करेगा। महाराजा गंगा विश्वविद्यालय
के अतिरिक्त रजिस्ट्रार डॉ. विठ्ठल बिस्सा ने कहा कि बीकानेर शिक्षा और ज्ञान की भूमि है, जहां से अनेक प्रतिभाएं देश-विदेश में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने युवाओं को इस प्रकार के आयोजनों से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के सहसंयोजक अनिल जोशी ने बताया कि इस तीन दिवसीय आयोजन के अंतर्गत परिचर्चा, सांस्कृतिक संध्या “फिर गूंजेगा बीकानेर” एवं बीकानेर यूथ आइकॉन अवार्ड मुख्य आकर्षण रहेंगे। साथ ही पांच विशिष्ट व्यक्तियों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया जाएगा तथा नगर की 25 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रशासन, शिक्षा, खेल, साहित्य एवं आईटी क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन के तहत रंगोली प्रतियोगिता, नागरिक अभिनंदन और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सहसंयोजक ज्योति प्रकाश रंगा ने बताया कि आयोजन समिति में अध्यक्ष विश्राम मीणा के साथ सरजू दास जी महाराज, द्वारका प्रसाद, गणेश बोथरा, ज्ञान गोस्वामी, निर्मल कामरा, संजय सोनी एवं भूपेंद्र मिड्डा शामिल हैं।

यह आयोजन बीकानेर की सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और सामूहिक एकता का भव्य उत्सव होगा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!