कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने किया राज्यव्यापी आन्दोलन का ऐलान
प्रेस नोट बीकानेर 12 मई 2026,अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने आरजीएचएस योजना को तहस नहस करने के सरकार के इरादों के खिलाफ प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार 12 मई को जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए चिकित्सा मंत्री का पुतला दहन किया । महासंघ के जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज लेघा व जिला महामंत्री मनोज सुथार ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि राज्य के कर्मचारी आरजीएचएस के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। महासंघ नेताओं ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों के चिकित्सा अधिकारो के लिए वरदान रूपी आरजीएचएस योजना पर शासन एवं सरकार द्वारा निरंतर हमले किए जा रहे हैं l कुछ भ्रष्ट निजी चिकित्सा संस्थानों के द्वारा की जा रही सरकारी धन की लूट पर अंकुश लगाने में विफल चिकित्सा विभाग कर्मचारियों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं में कटौती करने एवं इस योजना को इंश्योरेंस मोड पर देने को आमादा है । पिछले एक माह से हजारों कर्मचारी चिकित्सा सुविधाएँ नहीं मिलने से प्रताड़ित हो रहे हैं तथा गंभीर बीमारियों से ग्रसित कर्मचारियों को मजबूरन नकद भुगतान कर इलाज करवाना पड़ा है जिससे लगभग 200 करोड रुपए उनकी जेब से खर्च हो चुके है l इन सब परिस्थितियों के दृष्टिगत RGHS योजना की सुरक्षा तथा संवेदनहीन सरकार की निद्रा खोलने के लिए महासंघ के द्वारा प्रदेश व्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया गया है l कर्मचारियों के चिकित्सा संबंधी हित एवं अधिकारों की सुरक्षा के लिए आंदोलन के महत्वपूर्ण चरण में 12 मई, 2026 को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर चिकित्सा मंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। इसी क्रम में 15 मई से 25 मई तक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री का प्रत्येक राजकीय दौरे के दौरान महासंघ द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, 28 मई, 2026 को राजधानी जयपुर में माननीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री का घेराव किया जाएगा और विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में संजय पुरोहित, आनंद पारीक, हेतराम, भंवरलाल व्यास,यतीश वर्मा,रामचन्द्र, सुशीला बिश्नोई,बलवीर भादू, महेन्द्रसिंह पंवार,भंवर सांगवा,प्रहलाद राम ,मनीष ठाकुर , गोपाल पारीक,युसूफ,अमित स्वामी, संदीप कुमार, राजेश टोक्स , दीपसिंह, हुकमाराम, राजकुमार सिंह जायस ,जयपाल कूकणा,रविन्द्र बिश्नोई,बजरंग बिश्नोई, अंजलि व्यास, मोनिका,आदि कर्मचारी नेता शामिल हुए।
आनंद पारीक सभाध्यक्ष
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ, बीकानेर









