बीकानेर में 1008 कन्याओं का होगा पूजन, धार्मिक आस्था का भव्य आयोजन कल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 25 मार्च। शहर में धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का एक भव्य आयोजन गुरुवार, 26 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। श्री लक्ष्मीनाथ नवयुवक मंडल एवं मां सती माता भक्त मंडल के संयुक्त तत्वावधान में लक्ष्मीनाथ जी घाटी स्थित भंडाशाह जैन मंदिर परिसर में 1008 कन्याओं का पूजन किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम परंपरागत श्रद्धा, सेवा और संस्कारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कन्या पूजन के साथ-साथ भक्ति, सेवा और सामूहिक सहभागिता का विशेष माहौल देखने को मिलेगा।

कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, राम झरोखा के महामंडलेश्वर सरजू दास जी महाराज, दाता श्री रामेश्वरनंद जी महाराज, बीकाजी ग्रुप के रमेश अग्रवाल, श्री भगवान जी अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

आयोजकों ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। यह आयोजन शहर में धार्मिक एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश देने वाला होगा।

Categories:
error: Content is protected !!