अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा, जिला सभा बीकानेर के जिलाध्यक्ष भंवर लाल जांगिड़ के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक DGP राजीव शर्मा जी से की भेंट.

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा, जिला सभा बीकानेर के जिलाध्यक्ष भंवर लाल जांगिड़ के नेतृत्व में समाज का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री राजीव शर्मा जी से मिला। इस अवसर पर समाज बंधुओं द्वारा उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

प्रतिनिधिमंडल में कामयाब कलम के संपादक श्री पन्नालाल नागल, भागीरथ माडण, पूर्व पार्षद मेघराज कुलरिया, ओमप्रकाश बुडण, पूर्व सरपंच श्री राधा कृष्ण नागल, लालचंद खोखा, मदनमोहन बरड़वा, चतुर्भुज नागल, मनीष आसदेव, भागीरथ माकड़, जितेंद्र नागल तथा विवेक नागल सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे।

इस दौरान समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं संगठनात्मक विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने समाज की एकता, विकास एवं सामाजिक हितों को लेकर अपने विचार साझा किए।

यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!