आकाशवाणी माना रहा है अपने 90 वर्ष की गौरवगाथा’भव्य वॉकाथॉन का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 8 मई। आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने (1936-2026) के उपलक्ष्य में शुक्रवार सुबह आकाशवाणी बीकानेर द्वारा आयोजित वॉकाथॉनसुबह 6:15 बजे डॉ. करणीसिंह स्टेडियम के पास स्थित आकाशवाणी केंद्र से शुरू हुआ। आकाशवाणी बीकानेर के उप महानिदेशक अभियांत्रिकी एवं क्लस्टर प्रमुख श्री रामजी लाल असवल ने इस वॉकाथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सहायक निदेशक अभियांत्रिकीश्री गिरधारी राम बाटन, सहायक निदेशक श्री अमित सिंह, सहायक निदेशक कार्यक्रम मीनाक्षी मलिक सहायक निदेशक अभियांत्रिकी श्री श्रवण कुमार रैगर इस दौरान मौजूद रहे।वॉकाथॉन जूनागढ़ के आगे से होते हुए वापिस आकाशवाणी केंद्र पहुंची। यहाँ प्रतिभागियों को आकाशवाणी के गौरवपूर्ण 90 की याद दिलाता मेडल प्रदान किया गया। प्रतिभागी पूरे रास्ते ‘बहुजन हितायः बहुजन सुखाय’ के नारे लगाते चलते नजर आए। वॉकाथॉन के माध्यम से आकाशवाणी की 90 वर्षों की सेवा यात्रा को याद किया गया, कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता, सामुदायिक एकता और देश की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।आकाशवाणी पिछले 90 वर्षों से देश के कोने-कोने तक सूचना, शिक्षा और मनोरंजन पहुंचा रहा है। यह वॉकाथॉन उसी जन-सेवा भावना का प्रतीक है। कार्यक्रम में शामिल स्थानीय नागरिकों ने इसे बेहद सकारात्मक अनुभव बताया। ‘स्वास्थ्य, एकता और विरासत’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में आकाशवाणी स्टॉफ, आकस्मिक कलाकारों , आम नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, और गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।

Categories:
error: Content is protected !!