एक शाम एस.एच. बिहारी-राजा मेहदी अली खान के नाम’—बीकानेर में गूंजे सदाबहार तराने

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। सुरों और यादगार नग्मों से सजी एक भावपूर्ण संध्या में शुक्रवार को शहर में ‘एक शाम एस.एच. बिहारी-राजा मेहदी अली खान के नाम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप, बीकानेर द्वारा महाराजा नरेंद्रसिंह ऑडिटोरियम (होटल लाल जी के सामने) में आयोजित किया गया, जिसमें हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार एस.एच. बिहारी और राजा मेहदी अली खान को सुरों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में कलाकारों ने इन महान गीतकारों के लिखे सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा सभागार संगीत के सुनहरे दौर में डूब गया। दर्शकों ने तालियों की गूंज के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

संस्था अध्यक्ष एम. रफीक कादरी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम युग के गीतकारों की रचनाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और उनकी स्मृति को जीवंत रखना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन.डी. रंगा (अध्यक्ष, सखा संगम) रहे, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में माणक सुथार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ. भूपेंद्र तिवाड़ी, परितोष झा (सीए), सिराजुद्दीन खोखर, मंजू सुथार, डॉ. नरेश पोपली, इम्तियाज अहमद, एम.आर. कुकरेजा, हरि किशन मेहरड़ा, धर्माराम, विवेकानंद आर्य, मनफूल पवार और शैलेन्द्र व्यास शामिल रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन एम. रफीक कादरी द्वारा किया गया। पूरी शाम सुरों की मिठास और पुराने गीतों की यादों से सराबोर रही, जिसने उपस्थित दर्शकों को एक यादगार अनुभव प्रदान किया।

Categories:
error: Content is protected !!