अच्छे नागरिक बनने की शुरुआत बचपन से होती है- डॉ. अर्पिता गुप्ता

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

मोटिवेशनल सेमिनार -“ छात्रों को बेहतर नागरिक बनने के लिए कैसे प्रेरित करें”

बीकानेर|शहीद मेजर जेम्स थॉमस गोवेर्मेंट सीनियर सेकेंडरी विद्यालय मे छात्रों को बेहतर नागरिक बनने के लिए कैसे प्रेरित किया जाए विषय पर मोटिवेशनल सेमिनार आयोजित किया गया |कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समाजसेविका डॉ.अर्पिता गुप्ता ने लघु कथा, कविता व महापुरुषों और आदर्श व्यक्तियों के जीवन के उदाहरण से छात्रों को समझाया की अच्छा नागरिक बनने के लिए केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि स्वयं के अंदर सही मूल्य, जिम्मेदारी और व्यवहार भी विकसित करना जरूरी है। जिसके लिए नैतिक शिक्षा पर जोर दें,देशभक्ति और जिम्मेदारी का भाव जगाएँ,अधिकार और कर्तव्य दोनों सिखाएँ,समाज के प्रति संवेदनशीलता विकसित करें ,सामाजिक गतिविधियों में शामिल करें,स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, और जरूरतमंदों की मदद जैसे कार्यों में बच्चों को शामिल करें|
एक अच्छे नागरिक के दायित्व समाज के कल्याण और सुचारू संचालन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। 
साथ ही डॉ.गुप्ता द्वारा शैक्षणिक प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें विजेताओं ऋतिक,धर्मेंद्र,दीपक,सत्या
करण,तोशिका आदि को मेडल व शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई|
अध्यापिका शालिनी भाटी ने डॉ.अर्पिता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आज के समय की जरूरत है कि अन्य विषयों के साथ बच्चों को अच्छा नागरिक कैसे बनें विषय अवश्य पढ़ाना चाहिए क्योंकि यह उनके व्यक्तिगत विकास, सामुदायिक जिम्मेदारी और देश प्रेम की नींव रखता है|
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिंसिपल कांता चौधरी ,कमलेश सुथार,दुर्गा भाटी,रामचंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही|

Categories:
error: Content is protected !!