अब भुजिया हुई महंगी, उद्योग-श्रमिक सहमति से नई दर लागू…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। पापड़ भुजिया उद्योग संस्थान एवं भुजिया श्रमिक संघ के मध्य एक सौहार्दपूर्ण वातावरण में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए भुजिया निर्माण की दरों (रेट) को लेकर सहमति बनी। पापड़ भुजिया उद्योग संस्थान के अध्यक्ष व बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के उपाध्यक्ष श्री वेद प्रकाश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक दो वर्ष में भुजिया बनाने की दर निर्धारित की जाती है।
इसी क्रम में निर्णय लिया गया कि 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2028 तक भुजिया बनाने की नई दर लागू रहेगी। पूर्व में प्रति इकाई (12 किलो मोगर) ₹183 निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर ₹198 प्रति इकाई कर दिया गया है।
यह नई दर आगामी दो वर्षों तक प्रभावी रहेगी। बैठक आपसी सहमति एवं सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई।

Categories:
error: Content is protected !!