GENERAL NEWS

ग्लोबल होम्योपैथिक कॉन्फ्रेंस में बीकानेर के चिकित्सक का उत्कृष्ट प्रदर्शन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 17 मार्च। शहर के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. रमेश बारुपाल ने जयपुर में आयोजित ग्लोबल होम्योपैथिक कॉन्फ्रेंस में अपने सफल उपचार का केस प्रस्तुत कर विशेष पहचान बनाई।

कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ. बारुपाल ने पोस्ट बर्न पेरिफेरल न्यूरोपैथी से पीड़ित एक जटिल मरीज का केस साझा किया। यह मरीज पिछले 5 महीनों से बिस्तर पर था और चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हो चुका था। नाड़ियों और मांसपेशियों में कमजोरी के साथ-साथ असहनीय दर्द से वह गंभीर रूप से परेशान था।

डॉ. बारुपाल ने अपने अनुभव और होम्योपैथिक उपचार पद्धति के माध्यम से मरीज का सफल इलाज किया, जिससे मरीज को स्थायी राहत मिली और वह सामान्य जीवन की ओर लौट सका। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कॉन्फ्रेंस में उपस्थित विशेषज्ञों ने उनकी सराहना की।

कार्यक्रम में डॉ. रमेश बारुपाल को सम्मानित भी किया गया तथा होम्योपैथिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य जारी रखने के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया गया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!