बीकानेर।छोटी काशी बीकानेर में इस बार अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस केवल एक दिवस नहीं, बल्कि रिश्तों, अपनत्व और पारिवारिक एकता का उत्सव बनने जा रहा है। दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित “रिश्तों की राह: दो कदम अपनों के संग” अभियान अब शहर में जनआंदोलन का रूप लेता दिखाई दे रहा है, जिसमें समाज के हर वर्ग का सहयोग लगातार बढ़ रहा है।इसी क्रम में नमस्ते भारत की निदेशक असमा नाज ने दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के साथ बैठक कर बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस को विशेष रूप से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान परिवारों को एक साथ जोड़ने, फिटनेस को बढ़ावा देने और सामाजिक एकता का संदेश देने पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम को अब Fit India Mission का भी समर्थन प्राप्त हुआ है। आयोजन के लिए Fit India का आधिकारिक लोगो मिलने से टीम में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। इससे यह पहल अब राष्ट्रीय फिटनेस अभियान से भी जुड़ गई है।दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की निदेशक निशा लिम्बा ने बताया कि आज लोग सोशल मीडिया और व्यस्त जीवनशैली में इतने उलझ चुके हैं कि परिवारों के साथ समय बिताना कम होता जा रहा है। ऐसे समय में “रिश्तों की राह” लोगों को अपने परिवार के साथ चलने, मुस्कुराने और रिश्तों को फिर से महसूस करने का अवसर देगा।उन्होंने कहा कि इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि इसे पूरी तरह बीकानेर की युवा टीम आगे बढ़ा रही है। युवा शक्ति शहर के स्कूलों, कॉलेजों, खेल संस्थानों और सामाजिक संगठनों तक पहुंचकर लोगों को इस मुहिम से जोड़ रही है।इस अवसर पर टीम के सदस्य रुद्राक्ष, साक्षी राठौड़, निशा सहारण, कुसुम, हिताशा रावत, अभिषेक, प्रेक्षा और इंदु वर्मा उपस्थित रहे और सभी आयोजन की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।15 मई को भ्रमण पथ, बीकानेर में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम अब केवल एक वॉक नहीं, बल्कि परिवार, फिटनेस, संस्कार और सामाजिक एकता को जोड़ने वाला एक प्रेरणादायक अभियान बनता जा रहा है।
Categories: GENERAL NEWS
Latest Posts
- Bikaner: Suspected Drunk Driving Leads to High-Speed Crash, Car Hits Electric Pole and Tree; Several People Narrowly Escape

- बिजली चोरी रोकने के लिए बीकेईएसएल ने भुट्टो का बास में की कार्रवाई

- देशनोक व्यापार मंडल ने सौंपे तीन ज्ञापन, अतिक्रमण हटाने, जलापूर्ति बहाल करने और अध्यक्ष पद के दुरुपयोग की जांच की मांग

- नशा मुक्त हो बीकानेर संकल्प के साथ नवनियुक्त थाना अधिकारी का अभिनंदन..

- अविनाश गोयल सत्य-स्मृति सम्मान से सम्मानित

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS

