बीकानेर में “रिश्तों की राह” को मिला जनसमर्थन, उद्योग जगत भी आया साथ

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

परिवारों को जोड़ने की मुहिम में आगे आए सहयोगी, 15 मई का आयोजन बनेगा सामाजिक एकता का संदेश

बीकानेर। शहर में परिवारों के बीच बढ़ती दूरियों को कम करने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले “रिश्तों की राह: दो कदम अपनों के संग” कार्यक्रम को अब समाज के साथ-साथ उद्योग जगत का भी समर्थन मिलने लगा है।

इस पहल में राजाराम धारणियाँ ऑटोमोबाइल्स ने सहयोगी के रूप में आगे आते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बीकानेर की सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्थान के प्रतिनिधियों ने कहा कि “हमारा उद्देश्य सिर्फ व्यवसाय नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाले प्रयासों में भागीदारी निभाना भी है। रिश्तों को मजबूत करने वाली यह पहल पूरे शहर को एकजुट करने की दिशा में सराहनीय कदम है।”

यह आयोजन 15 मई को भ्रमण पथ बीकानेर में आयोजित होगा, इस कार्यक्रम में परिवार एक साथ वॉक करेंगे, मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे और आपसी संबंधों को मजबूत करने का संदेश देंगे।

दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की निदेशक निशा लिम्बा ने बताया कि यह आयोजन केवल एक फिटनेस एक्टिविटी नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है, जिसका उद्देश्य परिवारों को फिर से एक मंच पर लाना है। उन्होंने कहा कि “आज के डिजिटल दौर में जहां लोग एक ही घर में रहकर भी दूर हो रहे हैं, ऐसे में यह पहल रिश्तों को फिर से जीवंत करने का प्रयास है।”

आयोजन में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए विशेष गतिविधियां रखी गई हैं, जिससे यह एक पारिवारिक उत्सव का रूप लेगा।
“रिश्तों की राह” अब केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बीकानेर में सामाजिक जुड़ाव और फिटनेस को साथ लेकर चलने वाली एक नई सोच बनता जा रहा है।

Categories:
error: Content is protected !!